भाजपा ने जिले के 46 मंडलो में 60,000 मास्क वितरित किए

भाजपा ने जिले के 46 मंडलो में  60,000 मास्क वितरित किए
        

काछवा। अमर सिंह तूनवा, कोरोना वैश्विक महामारी से' बचाव ही उपाय है,' 'जान है तो जहान है' इसको लेकर सीकर जिले में भाजपा की जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी व मास्क वितरण प्रभारी महेंद्र जोशी द्वारा 46 मंडलो के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन को महामारी से सुरक्षित रखने हेतु  अब तक 60,000 मास्क वितरित किए जा चुके हैं।जोशी ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के नेछवा मंडल की सुतोद ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गए तथा लोगो को सरकार द्वारा निर्धारित एडवाइजरी की पूर्णरूप से पालना करने की अपील की,जरूरी कार्य होने पर भी बिना मास्क पहने घर से न निकलने के लिए कहा ताकि खुद के साथ दुसरो को भी सुरक्षित रखा जा सके।जोशी ने कहा कि आगे भी मास्क वितरण का कार्य जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ