काछवा स्कूल में स्वागत और विदाई का अनूठा संगम, स्थानांतरित शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

काछवा स्कूल में स्वागत और विदाई का अनूठा संगम, स्थानांतरित शिक्षकों को दी भावभीनी विदाई

नेछवा। नेछवा उपखण्ड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,काछवा में स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय से विदा हो रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई तथा नवपदस्थापित शिक्षकों का आत्मीय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुभाष जांगिड़ ने की।समारोह में स्थानांतरित होने वाले पूर्व प्रधानाचार्य एवं वर्तमान सीबीईओ नेछवा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,वाणिज्य व्याख्याता विनोद निर्मल, अंग्रेजी व्याख्याता सीमा शर्मा, जीव विज्ञान व्याख्याता अरविन्द ओलखा,अंग्रेजी व्याख्याता नितेश पुनिया, जीव विज्ञान व्याख्याता भावना देवल,वरिष्ठ अध्यापक विजय कुमार तथा वरिष्ठ सहायक विकास मिश्रा का विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक अभिनंदन करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।साथ ही विद्यालय में नवस्थानांतरित होकर आए जीव विज्ञान व्याख्याता सुमन मीणा,कृषि जीव विज्ञान व्याख्याता किरण,अंग्रेजी व्याख्याता सुमन जोशी,हिंदी व्याख्याता सुमन मेघवाल, वरिष्ठ अध्यापिका (विज्ञान) सुशीला,वाणिज्य व्याख्याता राधेश्याम प्रजापत,इतिहास व्याख्याता राजेश मील तथा वरिष्ठ सहायक कृष्णा बुरडक का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता बजरंग सिंह शेखावत एवं भवानी शंकर ने किया। इस अवसर पर नरेश पाल सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक बजरंग सिंह, किशोर शर्मा,ज्योति शर्मा, रामपाल बांगड़वा,प्रहलाद सिंह,रोशन लाल,रमेश ताखर,दलीप सैनी,महेश नेहरा, निहाल शर्मा,सावित्री गढ़वाल,सुमित्रा सामोता, छोटी ढाका,उर्मिला खीचड़, सौरभ शर्मा,प्रहलाद मीणा एवं किशोर गुर्जर सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने स्थानांतरित शिक्षकों के विद्यालय के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागंतुक शिक्षकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति में उनके सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में सम्मान,आत्मीयता और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ