सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का किया लोकार्पण
नेछवा।नेछवा उपखंड गांव गाडोदा ग्राम पंचायत में 5 करोड़ 36 लाख की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हुआ। बता दें कि इससे आस-पास के 10 गांव के करीब 10 हजार ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इससे पहले यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ छोटी बीमारियों का ही इलाज होता था।
समाजसेवी गोवर्धन महिया गाडोदा ने बताया कि 5 करोड़ 36 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक लक्ष्मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा,नेछवा प्रधान संतरा देवी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी महाराज प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मचासीन अतिथि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,नेछवा प्रधान संतरा देवी, प्रधान लक्ष्मणगढ़ मदन सेवदा, जिला परिषद सदस्य कपिल शर्मा गनेडी, वीरेन्द्र सिंह सोला, पप्पू पालड़ी, राजेंद्र पाटोदा, कॉमेडियन बनवारी गोस्वामी, कॉमेडियन पंकज सोनी, जगदीश पिलानिया सुठोठ, रहे।
गाडोदा ग्राम वासियों द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि नेछवा के गाडोदा में 5 करोड़ 36 लाख की लागत से नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
ये CHC क्षेत्रवासियों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसेवा की भावना के साथ लक्ष्मणगढ़ में विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों से संवाद कर उनके मुद्दों और समस्याओं को भी सुना।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमान लाम्बा,नेछवा ब्लॉक भीम सेना टीम, अनिल सोनी, घीसाराम नायक, अभिषेक मीणा, रामपाल वर्मा, महावीर स्वामी, शिवप्रसाद शर्मा, धन्ना राम कुमावत, रामनिवास लाम्बा,मान सिंह शेखावत, पप्पू सिंह शेखावत, रामनिवास प्रधान, समस्त वार्ड पंच अनेक ग्रामीण जन मौजूद रहे।

1 टिप्पणियाँ
Nechhwa ka SDH kb bnega
जवाब देंहटाएं