नेछवा।गनेङी स्थित गणेश काॅलेज में वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया समारोह में महन्त श्री महावीरयति महाराज पीठाधीश्वर शिवमठ गाङोदा ने अच्छी संगत से होने वाले लाभ बताये मुख्य अतिथि समाजसेवी व भामाशाह पुटिया राजा चाङवास ने विधार्थी जीवन में अनुशासन को सबसे महत्वपूर्ण बताया विशिष्ट अतिथि राजकीय प्राध्यापक चन्द्राराम मेहरा ने सफलता के टिप्स बताये कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाल भारती शिक्षा समूह के संचालक भागीरथ स्वामी ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर प्रकाश डाला व अच्छे मित्र का चुनाव आपको करना चाहिए जिप सदस्य कपिल शर्मा ने समय का सदुपयोग करने की बात कही मशहूर काॅमेडियन बन्नू ने सबको हँसाया व नशे से दूर रहने की बात पर बल दिया पंस सदस्य जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया की वीर पुरुषों का जीवन चरित्र पढना चाहिए इस अवसर पर डाॅ.विरेन्द्र सिंह सोला आदर्श एजुकेशन ग्रुप नेछवा,मोहन सिंह चौहान सरपंच बठोठ,नरपत सिंह नरूका शिवम कार डेकोर सीकर,दयाल सिंह संस्कार वैली हाई स्कूल गनेङी,डाॅ शंकर जिलोया जिलोया डेंटल केयर गनेङी, सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर सिंह शेखावत कुमास जागीर, प्रदीप बांगङवा वीर तेजा इवेंट काछवा,मनोज दानोदिया सीकर कॉम्पिटिशन क्लासेज नेछवा,अनिल शर्मा लिटिल फ्लॉवर इंग्लिश स्कूल नेछवा,प्रभूदयाल भामू सनराईज एजुकेशन ग्रुप नेछवा,पैरा ऑलम्पिक पदक प्लेयर जगदेव डूडी,सुभाष कुमार पायल मोटर्स नेछवा, भागीरथ गण्डास,व्याख्याता मनोज जांगिङ,सांवरमल जाखङ टैगोर एजुकेशन ग्रुप काछवा,पोखरमल भामू रेडरोज शिक्षण संस्थान सूतोद,प्राचार्य कृष्ण पूनियां, राजकीय शिक्षक महावीर कटारिया,श्याम शिक्षण संस्थान गनेङी संचालक मोनु सोनी,गनेङी पीएचसी स्टाफ, सुरेश कुमार कटारिया फाईनेंस,गिरधारी सिंह नरुका काछवा व नेमीचंद प्रजापत नेछवा मंच की शोभा बढा रहे थे काॅलेज के छात्र-छात्राओं व राष्ट्रपति पुरस्कृत कमलेश राजस्थानी ने एक से बढ़कर एक नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी महाविद्यालय परिवार ने अतिथियों,टाॅप रैंकर्स व सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गणेश काॅलेज संचालक गोरीशंकर ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह मील व कवि किशोर पारीक ने किया ।

0 टिप्पणियाँ