जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर का काछवा में

 जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर का काछवा में 

काछवा 14 फरवरी रवि शर्मा राजीव गांधी सेवा केंद्र काछवा में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजस्थान सरकार की कृषि योजनान्तर्गत किया गया। जिसमें इलाके के ग्राम पंचायत सुटोट,भीलुन्डा, रुल्याणी, काछवा,तूनवा,कुमास जागीर, नेछवा, गनेड़ी के किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। कृषि पर्यवेक्षक शिव चंद व पंकज और कृषक मित्र रणजीत सिंह मील,मदन मेघवाल उपस्थित रहे एवं किसानों की 2022 तक आय दोगुनी करने के लिए जैविक खेती करने का ज्ञान बताया व जैविक खाद, केचुआ व हरी कंपोस्ट खाद बनाने का तरीका बताया एवं बीजाअमृत,जीवाअमृत, कल्चर बैक्ट्रिया खाद निर्माण का तरीका एव खेती करने का परंपरागत तरीका बताया ।कृषक मित्र रणजीत सिंह मील ने बताया कि अगर किसान जैविक खेती सही तरीके से करता है तो परिवार निरोग रहता है एवं किसान की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ