नेछवा के शिष्ट मण्डल ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार

 नेछवा के शिष्ट मण्डल ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार


नेछवा,नेछवा को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत करने और जलदाय  विभाग का A.E.N कार्यालय खोलवाने की खुशी में कमल कुमार मोर ओर पन्नालाल सारडा के नेतृत्व में नेछवा के शिष्ट मण्डल ने पी.सी.सी अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात कर मिठाई खिलाकर बधाई ओर धन्यवाद ज्ञापित किया।नेछवा पंचायत समिति में एस.डी.एम कार्यालय,तहसील कार्यालय,जल सहायक अभियंता कार्यालय एवम् कक्षा 1 से 8वी  तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के क्रम में शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है।धन्यवाद स्वागत कार्यक्रम समय मिलने अनुसार तय किया जाएगा।इस दौरान ग्रामीण विकास समिति अध्यक्ष कमल कुमार मोर,पन्नालाल जी सारडा,ओमप्रकाश  मास्टर,भगवान मास्टर,गीगाराम निठारवाल,सब्बीर खान हाथिखानी,दीनदयाल भडेच,जमालुदीन कुरेशी,पंच गुलाम हुसैन,मेहराज खान,जगदीश जाखड़,सुल्तान धोबी,मुस्तफा किलानिया,गोरधन वर्मा,रामदेव वर्मा,मधु चोटिया,विकास मोर,राजु वाल्मीकि,गज्जू वाल्मीकि, गोदू वाल्मीकि,लालचंद सैनी,किशोर कुमार रैगर,खालिद बेहलीम पंच आदि नेछवावासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ